फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 5 तो जागेश्वर में हुई सबसे अधिक 16 एएमएम बारिश

Fri, 28 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह इस तरह कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया अल्मोड़ा नगर। संवाद फोटो हेमंत बिष्ट
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। वहीं बीते बृहस्पतिवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह कोसी, शीतलाखेत, धामस, खूंट, डीनापानी, फलसीमा सहित अन्य घाटी वाले इलाकों में कोहर छाया रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में बीते 24 घंटों में 4.8, रानीखेत, चौखुटिया में 6-6, सोमेश्वर में 6.4, भिकियासैंण में 10, जागेश्वर में 16.5, ताकुला में 13.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है तो लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें