फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 45138 विद्यार्थी देंगे छमाही परीक्षा

Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। सरकारी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म होते ही छमाही परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के 45,138 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 13 अक्तूबर से प्रारंभ होंगी।


शिक्षा विभाग ने अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार 1700 विद्यालयों में पंजीकृत 45138 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। कक्षा छह, सात, आठ की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा एक बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कक्षा नौ, 10, 11 और 12 वीं की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक, द्वितीय पाली की दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही परीक्षा के प्रश्न पत्र और अन्य सामग्री जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इसके बाद इसे खंड शिक्षा कार्यालयों को भेजा जाएगा। संवाद

कोट
परीक्षा से संबंधित सामग्री जल्द यहां पहुंचेगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें