फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेवा संकल्प शिविर में 422 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ताड़ीखेत विकासखंड में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में करीब 900 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों ने 66 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 60 का निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 54 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान विधायक प्रमोद नैनवाल, एडीएम युक्ता मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें