फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फरवरी को खिलाई जाएगी कीड़े की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आठ फरवरी को कृमि दिवस के लिए सभी तैयारियां समय से पूरा कर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कृमि दिवस पर एक से 19 वर्ष के आयु तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एलबैंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। गैर पंजीकृत और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को यह दवा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में खिलाई जाएगी। उन्होंने बैठक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कृमि दिवस के मौके पर सभी बच्चों को दवा खिलाने के लिए पूरी तैयारी के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. विनीता साह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, जिला शिक्षाधिकारी राय साहब यादव, प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, प्रदीप गुरुरानी, दीपक भट्ट, हिमांशु मस्यूनी, हिमांगी जोशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें