धौलछीना(अल्मोड़ा)। राइका नौगांव रीठागाड़ में चल रहे भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
शिविर में प्रतिभागियों को स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण, चिन्हों का ज्ञान, सेतु बंधन, गाठ बंधन तथा आपदा के दौरान बचाव कार्य की जानकारी दी गई। जिसमें विकासखंड के अलग अलग विद्यालयों के 69 स्काउट तथा 40 गाइडों ने प्रतिभाग किया। बबिता मलवाल को सर्वश्रेष्ठ गाइड तथा निर्मल कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्काउट का सम्मान दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राइका पेटशाल बीआर आर्या तथा विशिष्ट अतिथि दिगंबर फुलेरिया जिला संगठन आयुक्त ने विचार रखे। अध्यक्षता शिविर संयोजक प्रधानाचार्य राइका नौगांव हरीश सिंह बनाई ने की। संचालन सुरेश आर्या ने किया। इस दौरान भूपेंद्र पटेलिया, बालकृष्ण, सुरेश चंद्र आर्या, दीप चंद आगरी, भाष्कर पांडे, शांति टम्टा, सोमवती, देश बंधु, गोकुल भटट, रमेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो