फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसियागाड़ में चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत तड़ागताल अंतर्गत भैसिंयागाड़ के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन नंदी देवी, खीमुली देवी, नंदन सिंह तथा बहादुर सिंह सहित चार लोग अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। अनशन के समर्थन में हीरादेवी, भावना देवी, प्रेम मेहरा, भूर सिंह, रुद्र सिंह आदि धरने पर बैठे। ग्रामीणों की मांगों में राजस्व गांव तड़ागताल (भैंसियागाड़) को नौगांव बेड़िया से हटाकर ग्राम पंचायत ढनाण में शामिल करने तथा तड़ागताल सड़क के जाबर से भैंसियागाड़ के लिए ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें