चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में दो दिवसीय भूमियां देवता समारोह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, वृहद भंडारे के साथ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि गणेश नेगी ने गायत्री मंत्र का वर्णन किया। तिलक, रक्षाधागा, कलश विधान का महत्व बताया। अंत में पूजा, अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। इससे पहले मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा, अर्चना को आए लोगों की भीड़ लगी रही। मुख्य संयोजक रामस्वरूप मासीवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान पुरुषोतम कबड़वाल, गोपाल सिंह रावत, खीमानंद कबड़वाल, रघु मासीवाल, सुमनलता गंगवार, कमलेश, कुबेर कड़ाकोटी, भानुप्रकाश, लक्ष्मीदत्त नैलवाल आदि थे।