अल्मोड़ा। हफ्ते भर पहले हुई बारिश के बाद अब पाला गिरने से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। लोग धूप आने के बाद ही जरूरी काम निपटा रहे हैं। खेतों में जमी हरी सब्जी आदि को भी पाले गिरने से नुकसान हो रहा है। इधर बारिश से पिछले दिनों जंगलों में लगी आग अब शांत हो गई है, जिससे वन विभाग के कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की है। बारिश से पूर्व कसारदेवी के पास माट वन पंचायत और फलसीमा, बख, भैसवाड़ा फार्म में आग की घटनाएं हो चुकी हैं।