अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने सीवर का अवैध कनेक्शन लेने वालों को चिन्हित कर चालान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान और अधिशासी अधिकारी पालिका को प्रतिष्ठानों, मकानों आदि को चिन्हित कर पहले चेतावनी देने और उसके बाद भी सुधार नहीं होने पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का अभियान निरंतर चलाए रखने और नागरिकों से मिल रही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।