फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने एई के खाते से उड़ाए 39 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साइबर ठग ने ड्यूटी हटाने के नाम पर खुद को बीएलओ बताकर लघु सिंचाई खंड अल्मोड़ा के एई के खाते से 39,797 रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

धारानौला स्थित लघु सिंचाई खंड के एई अनिल कुमार के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से बोला गया कि हैलो.. मैं इलेक्शन आफिस से बीएलओ बोल रहा हूं। आपकी एसएसटी में ड्यूटी लगाई गई थी, पर आपने ड्यूटी नहीं की। आपकी ड्यूटी हटाई जानी है।
विज्ञापन

शातिर ठग ने सहायक अभियंता से अपने नाम सत्यापन के लिए एटीएम कार्ड की फोटो भेजने को कहा। एटीएम कार्ड की फोटो भेजते ही पहली बार में 29798 रुपये, दूसरी बार में 9999 रुपये कुल 39797 रुपये पार कर लिए। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें