फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 38 यूनिट हुआ रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार जोशी ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 38 यूनिट रक्तदान हुआ। डॉ. टीनू कुमार ने विद्यार्थियों को हीमोग्लोबिन बढ़ाने की जानकारी दी। कहा रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। वहां डॉ. संजय कुमार, डॉ. पुष्पा भट्ट, डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. नीरज प्रकाश मेहता, प्रकाश मेहता, श्रीवास मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें