फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का किया गया चयन

विज्ञापन
अल्मोड़ा रोजगार मेले में मौजूद अभ्यार्थी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मॉडल कैरियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा परिसर में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार के उपरांत 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में मिंडा कारपोरेशन, राने टीआरडब्लू और एडविक हाईटेक लिमिटेड रुद्रपुर के लिए साक्षात्कार लिए गए। मेले में सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। साक्षात्कार में 90 अभ्यर्थी पहुंचे थे। साक्षात्कार के बाद कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, कैरियर से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। इस मौके पर कंपनी प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें