फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून को बच्चों की होगी भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा की यहां हुई बैठक में प्रसिद्ध समाज सेविका हेलेन केलर की जयंती आगामी 27 जून को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस उपलक्ष्य में 14 जून को स्थानीय विद्यालयों के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता होगी। वक्ताओं ने कहा कि पैदल चलने वालों के लिए मार्गों पर जेबरा क्रासिंग बनायी जाए। उन्होंने दृष्टि दिव्यांगों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए लेखक उपलब्ध कराए जाने संबंधी उच्च न्यायालय के निर्णय पर खुशी जताई। उन्होंने इस मामले में शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की। विगत माह के आय व्यय की जानकारी दी गई। अध्यक्षता महेंद्र सिंह अधिकारी तथा संचालन संघ के महासचिव डीके जोशी ने किया। बैठक में स्वाति तिवारी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें