अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर शनिवार को जिले भर की थाना और चौकी पुलिस ने अभियान चलाते हुए जिले में 1011 मजदूरों, किराएदारों और फड़ फेरी समेत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने 783 बाहरी श्रमिकों, 45 किराएदारों, 22 ठेला लगाने वाले, 161 फेरी और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया। अभियान के तहत पुलिस ने सभी गृह स्वामियों, व्यवसायियों, ठेकेदारों को मजदूरों, घरेलू नौकरों, किराएदारों का सत्यापन पुलिस के माध्यम से कराने के लिए कहा और बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों के बिना सत्यापन में रहते मिलने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। ब्यूरो