फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकुला के शुभम कोस्टगार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के ताकुला निवासी केएल साह और अमिता साह के पुत्र शुभम साह ने इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद का कमीशन प्राप्त किया है। 26 मई को आईएनए से पास आउट होने पर उनके घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा न्यू बीयर शिवा स्कूल पिथौरागढ़ में हुई और डीएसबी परिसर नैनीताल से स्नातक किया। उनके पिता केएल साह डीआरडीओ में तकनीकी अधिकारी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें