फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन गतिविधियों की जानकारी को तैयार होगा वेब पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों को पर्यटन स्थल की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण कराया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से जिले में एंगलिंग जैसी गतिविधियों की ऑनलाइन अनुमति मिल सकेगी। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने पर्यटन विकास अधिकारी को पोर्टल को बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वेब पोर्टल के माध्यम से जिले के दूरस्थ पर्यटक स्थल मानिला, सल्ट, मरचूला आदि जगहों पर आने वाले पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों के लिए ऑनलाइन अनुमति मिल सकेगी। उन्होंने होटल एसोसिएशन समेत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों से पर्यटन विभाग को इस कार्य में अपना सहयोग देने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना, हैरीटेज वॉक, पैराग्लाइडिंग, एंगलिंग जैसी हल शुरू करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें