फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां गलतियों को क्षमा कर सही मार्ग दिखाती हैं- लोहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत ज्योली ग्राम पंचायत स्थित देवी मंदिर में देवी भागवत कथा शुरू हो गई। कथावाचक आचार्य सतीश चंद्र लोहनी ने कहा कि देवी भागवत कथा सुनने से ही व्यक्ति को पुण्य का फल मिल जाता है। उन्होंने कहा कि देवी मां दयालु और कृपालु हैं। वह इतनी दयावान है कि मनुष्य की गलतियों को क्षमा कर उसे सही मार्ग दिखा देती है। इस मौके पर भजन-कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यजमान राम सिंह सलाल ने बताया कि 22 नवंबर को हवन, यज्ञ के साथ कथा का पारायण होगा। समापन पर भंडारा भी किया जाएगा। क्षेत्र के कनेली, विसरा, खड़कूना, स्यौना, सिमल्टा, विसरा, कराटी, कुज्यारी आदि गांवों से लोग भागवत कथा सुनने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें