फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 243 घटनाओं में 315 हेेक्टेयर जले जंगल

Tue, 23 Apr 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। वनाग्नि से जहां वन्य जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वन विभाग की 22 अप्रैल को जारी रोजाना रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊं में वनाग्नि की 243 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 173 आरक्षित वन और 70 सिविल/वन पंचायत में हुई हैं। आग से आरक्षित वन क्षेत्र में 213.510 और सिविल/वन क्षेत्र में 102.05 हेक्टेयर समेत कुल 315.560 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग से अब तक 6,96,300 रुपये का अनुमानित नुकसान हो चुका है। उत्तरी कुमाऊं वृत्त में वनाग्नि की सर्वाधिक 13 घटनाएं हुई हैं। पश्चिमी वृत्त में 77 और दक्षिणी कुमाऊं वृत्त में 32 घटनाएं दर्ज की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें