बिनखोली के पंचगढ़ी नाले के मध्य में दिखा था
गरुड़ (बागेश्वर)। सावन के पहले सोमवार को बिनखोली गांव के नव निर्मित शिवालय में 300 साल पुराने शिवलिंग की धार्मिक अनुष्ठान और गाजेबाजे के साथ स्थापना होगी।
बिनखोली के पंचगढ़ी नाले के मध्य में गोस्वामी कुनबे को यह शिवलिंग दिखा था। तब से गांव के लोग इस शिवलिंग में शिवरात्रि और सावन माह में जलाभिषेक करते आ रहे हैं। ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि गांव में शिवालय का निर्माण कराया गया है। यहां लिंग की स्थापना की जाएगी।