रानीखेत में सम्मान समारोह के दौरान कोरोनवीर
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला शाखा ने कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे कोरोनवीरों को उपहार देकर सम्मानित किया। राजकीय अस्पताल परिसर में जुटे डॉक्टरों, चिकित्सा स्टाफ और पर्यावरण मित्रों के ऊपर फूलों की बरसात की गई और कोरोना वीरों को उपहार दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि इन्हीं वीरों की वजह से समाज में सुरक्षा बनी हुई है। घर, परिवार की चिंता किये बगैर कोरोना वीर मुस्तेदी से जुटे हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जूट ताड़ीखेत के डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ती, ए एन एम को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ केके पांडेय, डॉ शिलेस डाभर, डॉ जेके पांडेय, डॉ ज्ञान चंद्र उप्रेती, गीता सजवाण सहित 30 लोगों को पारस्कर दिए गए। आरएसएस की तरफ से धर्मानंद जोशी, निकेत जोशी, मोहन नेगी, दर्शन बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।