अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों के 40 कॉलेज में अब तक 28,000 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। माह के अंत में होने वाली परीक्षा के लिए अब तक इनमें से 26,500 फार्म भरे जा चुके हैं। बचे फार्म को भरने के लिए विवि की हेल्प डेस्क महाविद्यालयों से आंकड़े जुटा रही है।
नई शिक्षा नीति के तहत वर्तमान में सभी वर्गों के पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। बुधवार तक विभिन्न महाविद्यालयों के 26,500 फार्म भरे जा चुके हैं। एसएसजे विवि प्रबंधन के अनुसार आधार अपडेट न कराने वाले विद्यार्थियों के फार्म भरने में दिक्कत आ रही है।
विवि मेें बनी हेल्प डेस्क की ओर से संबंधित महाविद्यालयों के ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत विद्यार्थियों का आंकड़ा एकत्र करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद ही आईडी जनरेट कर फार्म भरे जा सकेंगे। वहीं कई महाविद्यालयों में नेटवर्क की समस्या समस्या पैदा कर रही है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय प्रबंधन परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
कोट-
वर्तमान तक सभी कॉलेजों में 26 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं। छात्रों की हर समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है।
प्रो. जगत सिंह बिष्ट, कुलपति, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा