अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में क्षय रोग जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिन लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए उन सभी संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है लेकिन इसका उपचार संभव है। मरीज समय-समय पर जांच कराएं और नियमित रूप से दवा का सेवन करें। सरकार की ओर से टीबी मरीजों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही पोषण सहायता भी दी जाती है।