फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रावण परिवार के 25 पुतलों का किया जाएगा निर्माण

विज्ञापन
अल्मोड़ा नंदा देवी में रावण का पुतला बनाते कलाकार। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव समिति, प्रशासन, पुलिस की नगर पालिका सभागार में हुई संयुक्त बैठक में दशहरा महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। दशहरा महोत्सव समिति के सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि नगर में रावण परिवार के 25 पुतलों का निर्माण किया जाएगा। नगर में 10 दुर्गा प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। आठ स्थानों पर रामलीला होगी।
विज्ञापन

दशहरा महोत्सव समिति और पुतला निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने पुतलों की संख्या 25 से अधिक न करने, पुतलों का रजिस्ट्रेशन कोतवाली में करने, जुलूस के दौरान अनुशासन में रहने की अपील की। समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने महोत्सव को शांतिपूर्वक कराने का आश्वासन दिया।
पुतले ले जाने का मार्ग कोतवाली अल्मोड़ा की पंजिका के रूट के अनुसार ही होगा। प्रत्येक पुतले के साथ पुतला समिति के कम से कम चार सदस्य पुतले के प्रस्थान से लेकर पुतला दहन तक साथ रहेंगे। पुतले के साथ रहने वाले सदस्य के नाम, मोबाइल नंबर और उनके हस्ताक्षर की एक प्रति प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को उपलब्ध कराई जाएगी। जल संस्थान के ईई को विजयादशमी के दिन टैक्सी स्टैंड के पास पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुतलों के प्रस्थान करने के बाद उसी टैंकर को एलेक्जेंडर लाइन पर उपलब्ध कराना होगा। एक पेयजल टैंकर स्थानीय स्टेडियम में रखना होगा। अग्निशमन अधिकारी, ऊर्जा निगम और पालिका के ईओ को अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए।
पुतलों के लिए नए रूट की अनुमति नहीं मिलेगी
अल्मोड़ा। पुतलों के लिए नए मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुतले दो बजे तक माल रोड के शॉपिंग कॉप्लेक्स के समीप एकत्र होंगे। दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारी और पुतला निर्माण समिति के सदस्य यह निर्धारित कर ले कि किस-किस स्थान पर कौन-कौन पुतले कितने समय तक करेंगे। पुतले अनिवार्य रूप से शाम सात बजे तक स्थानीय स्टेडियम पहुंच जाने चाहिए ताकि उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जा सके। निर्देश दिए गए कि पुतला दहन के बाद पुतला स्टैंड भी संबंधित पुतला समिति प्रत्येक दशा में स्टेडियम से शीघ्र हटा दे। सभी पुतलों की अधिकतम ऊंचाई 14 फुट निर्धारित की गई है।
ये रहे मौजूद
एसडीएम जीएस चौहान, दुर्गा समिति लाला बाजार के रवि गोयल, रामलीला कमेटी सरकार की आली अनिल गुरुरानी, दशहरा समिति के सदस्य अमरनाथ सिंह नेगी, यूसुफ तिवारी, राजेंद्र तिवारी, पंकज भगत, रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला की अध्यक्ष डॉ. विद्या कर्नाटक, दुर्गा समिति चौघानपाटा के मनीष जोशी, ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें