फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चुनाव में गईं रोडवेज की 23 बसें, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 17 Apr 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बस नहीं चलने से यात्री टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। टैक्सी चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जिससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 30 बसों का बेड़ा है जिसमें से 23 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई है। दूर तक सड़क पर रोडवेज बस ही नजर नहीं आ रही है। बस नहीं मिलने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बस नहीं आई तो वह निराश होकर वापस लौट गए। बस नहीं मिलने से कई यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं तो कई मजबूरी में टैक्सी से सफर कर रहे हैं। टैक्सी चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। मनमाना किराया वसूलने से लोगों को आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन



Iरोडवेज बसों का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण हुआ है। बस के चुनाव से वापस आने के बाद संचालन सुचारू होगा। I
I- विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें