अल्मोड़ा। जिले में कुल 22 एंबुलेंस सड़क पर दौड़ रही हैं। कई बार आपातकाल में वाहन अचानक बंद हो जाते हैं जिससे मरीज की जान पर बन आती है। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज सामंत ने बताया कि जिले में कुल 22 एंबुलेंस संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी एंबुलेंस सही हालत में हैं। एंबुलेंस में छोटी खराबी आने पर अल्मोड़ा में ही इनकी मरम्मत की जाती है जबकि बड़ी खराबी आने पर हल्द्वानी स्थित 108 वर्कशॉप में एंबुलेंस में आई खराबी दूर की जाती है। चालकों को भी छोटी खराबी को दूर करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।