फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिसमस का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न गिरिजाघरों में सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। द्यूलीखेत स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें ईसाई समुदाय के अलाव अन्य धर्मों से भी जुड़े लोगों ने शिरकत की। पास्टर रेबरन विनय बी गवन ने प्रभु ईशु के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान कोरल गीत भी प्रस्तुत किए गए। अन्य समुदाय के लोग देर शाम तक क्रिसमस की बधाई देते देखे गए। मैथोडिस्ट चर्च के अलावा अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभाएं हुई। चर्च सचिव अनिल मनी ने देश, प्रदेश और लोगों के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सतीश मसीह, अनिल जोजफ, जोनसन मलिक, संजय सिंह, हरीश मसीह, जगत सिंह, रमेश यूसुफ, माया सिंह, नीलम मनी, लोरेंज मनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें