अल्मोड़ा। पांच दिन बाद जागेश्वर में शुरू होने वाले श्रावणी मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और दैवीय आपदा की संभावना को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने बताया कि कंट्रोल रूम को जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यालय में स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 263660 है। उन्होंने बताया कि रोस्टर के आधार पर पीआरडी जवान की तैनाती करते हुए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।