फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन बिल आनलाइन नहीं हो रहे जामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डाकघर भिकियासैंण में 20 दिनों से बीएसएनएल के टेलीफोन बिल जमा न होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल टेलीफोन उपकेंद्र भिकियासैंण में लगभग 150 लैंडलाइन फोन हैं। इनमें से 75 में ब्रॉडबैंड सेवा से जुड़े हैं। भिकियासैंण टेलीफोन केंद्र में बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता डाकघर में ऑनलाइन सिस्टम के तहत बिल जमा कराते हैं, लेकिन पांच जून से डाकघर का ऑनलाइन बिल सॉफ्टवेयर अपग्रेड न होने से टेलीफोन बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर एसएस नेगी का कहना है कि ऑनलाइन बीएसएनएल बिल आईडी का सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद आईडी डाकघर को नहीं मिली है। इस कारण टेलीफोन बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें