फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में रोज की तरह होने लगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से लौटने पर एक सप्ताह बाद सोमवार से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। सीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार को 40 लोगों के अल्ट्रासाउंड हुए। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। दरअसल रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर रहने के कारण पिछले एक हफ्ते से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। महिला अस्पताल का जिम्मा भी जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के हाथ में होने के कारण् महिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके थे। महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही अल्ट्रासाउंड होता है। हालांकि बीते शुक्रवार से बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने की जिम्मेदारी एक फिजिशियन को सौंपी गई थी। जिसके बाद बेस पहुंचने वाले मरीजों को थोड़ा राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें