फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृति पर प्रभागीय वनाधिकारी को विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग के चिंतन सभागार में हुए कार्यक्रम में सिविल और सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ आरसी शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। 1986 के पीएफएस रहे शर्मा ने पश्चिमी वन प्रभाग अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, बागेश्वर वन प्रभागों में सेवाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि शर्मा जनहित के प्रकरणों के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्याम सिंह रावत ने संचालन किया। इस मौके पर वन संरक्षक आईपी सिंह, डीएफओ चंपावत कुबेर सिंह बिष्ट, एसडीओ बागेश्वर बीएस शाही, एसडीओ अल्मोड़ा पृथ्वीराज सिंह बिष्ट, एसडीओ चंदन गिरी गोस्वामी, रेंजर जगमोहन सिंह रावत, दिनकर प्रसाद जोशी, शंकर कांडपाल, केवलानंद पांडे, हरीश कुमार टम्टा, श्याम सिंह करायत, संचिता वर्मा, तृप्ता पंत, गंगा पांडे, दिनेश दुर्गापाल, महेंद्र बिष्ट, मनोज पांडे, दिनेश तिवारी, गरिमा तिवारी, गोपाल राम आर्य, कृपाल राम, जीवन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें