फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक 21 से तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति देने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर राजस्व उप निरीक्षकों ने 21 जनवरी से तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर जाने का ऐलान किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश बिष्ट और जिला सचिव दीप तिवारी ने कहा है कि संगठन लंबे समय से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति देने और राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण में नहीं भेजने की मांग उठा रहा है, लेकिन शासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 21 से 23 जनवरी तक राजस्व संघ के सभी सदस्य कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। एक फरवरी से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें