फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों को रिसेप्शन में लगाने होंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल व्यवसायियों को रिसेप्शन में लगाने होंगे सीसीटीवी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसपी रेणुका देवी ने होटल व्यवसायियों से अपने होटल के आगंतुक कक्ष में सीसीटीवी लगाने, आने वाले व्यक्ति का नाम पता और फोन नंबर अंकित करने के साथ ही पहचान पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्धों पर नजर रखने के साथ होटल में अग्निशमन उपकरण लगाने और पार्किंग की भी व्यवस्था करने को कहा। पुलिस कार्यालय में नगर के होटल स्वामियों की बैठक में उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को सहयोग करने को कहा। उन्होंने होटल में कार्य करने वाले कर्मचारियों के अलावा श्रमिकों, कैटरिंग स्टॉप आदि का पुलिस सत्यापन कराने और होटल में अग्रिशमन यंत्र के साथ ही पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। एसएसपी ने होटल स्वामियों से होटल के आगंतुक कक्ष में सीसीटीवी लगाने और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम पता रजिस्टर में दर्ज करने के साथ पहचान पत्र भी लेने के निर्देश दिए। होटल में किसी संदिग्ध के रुकने की अवस्था में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने बैैंकट हाल या होटल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह की डिटेल पुलिस को देने को कहा ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। बैठक में नगर के होटल स्वामियों के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया, निरीक्षक एलआईयू संतोष बगडवाल, हरीश चंद्र पंत, एलआईयू गणेश सिंह हरडिय़ा, हेमा ऐठानी, बलवंत, दीपक कफल्टिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें