गरुड़ (बागेश्वर)। जयपुर में 24 मार्च से शुरू होने वाली राष्ट्रीय खो -खो प्रतियोगिता में गरुड़ का मनीष गोस्वामी दमखम दिखाएंगे। भकुनखोला निवासी मनीष गोस्वामी पुत्र बंसत गोस्वामी का विगत दिनों राज्य स्तरीय खो- खो टीम के लिए चयन हुआ है। मनीष ने बताया कि वह 24 मार्च से जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय खो- खो प्रतियोगिता में भाग लेगा। मनीष वर्तमान में एसएसजे जीना कैंपस अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। मनीष के चयन पर विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ,दीपक गोस्वामी, बंसत नेगी और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। ब्यूरो