चौबटिया में तारबाड़ में फंसे काकड़ को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से 10 किमी की दूरी पर स्थित चौबटिया के जंगल में फलदार पौधों की रक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में काकड़ (बार्किंग डियर) फंस गया। काकड़ ने तारबाड़ से निकलने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। यह जंगल कैंट क्षेत्र में है। इसलिए स्थानीय पशु प्रेमियों ने छावनी परिषद के वन विभाग को सूचना दी। तभी आधे घंटे की मशक्कत के बाद काकड़ को तारबाड़ से निकाला गया और वह जंगल की ओर भाग गया। ब्यूरो