धौलछीना (अल्मोड़ा)। मंगलवार रात हुई तेज बारिश से बाडेछीना में सड़क धंसने से उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर एक स्कूल के पीछे गिर गया। सड़क धंसने से स्कूल को भी खतरा पैदा हो गया है। मालूम हो कि इस मार्ग पर यातायात का भी भारी दबाव रहता है। बुधवार को पीडब्लूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क को दो मीटर ऊपर की तरफ चौड़ा किया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ से वाहन आने से लगभग घंटे भर जाम की स्थिति बनी रही।