अल्मोड़ा। राजकीय आयुर्वेदिक और यूनानी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार कर महेश आर्या को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और लेखा पुस्तिका 2013 से अपूर्ण है। कर्मचारियों को 2016 से ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन वर्दी, जूता, छाता, मोजा नहीं दिलाया जा रहा है। 2006 से व्याप्त वेतन विसंगति भी दूर नहीं की जा रही है। परिचय पत्र नहीं बने हैं। सातवें वेतनमान का एरियर भी भुगतान नहीं किया गया। संगठन के अध्यक्ष पान सिंह लटवाल और मंत्री अर्जुन सिंह ने जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।