फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब श्रमिकों को ब्लॉकवार स्मार्ट कार्ड मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड देने की तैयारियां शुरू हो गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड विभिन्न कार्य दिवसों में ब्लॉकवार जारी किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक दिन सौ श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड दिए जाने हैं। इसमें सोमवार को भैंसियाछाना और द्वाराहाट विकासखंड में, मंगलवार को लमगड़ा और ताकुला, बुधवार को धौलादेवी और चौखुटिया, बृहस्पतिवार को ताड़ीखेत और सल्ट तथा शनिवार को हवालबाग, स्याल्दे और भिकियासैंण विकासखंड के श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन कार्यालय संबंधित सभी प्रकार के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें