द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत छतैंणा में जन-जन की सरकार-जन जन की द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 293 शिकायतें प्राप्त हुईं। 195 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 32 विभागों के अधिकारियों द्वारा लोगों की जनसमस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। साथ ही 142 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। 1014 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, तहसीलदार तितीक्षा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।