फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा और भतरौजखान पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को सिखाई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर लमगड़ा थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और भतरौजखान थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने अपने थाना क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें परिचय पत्र भी बांटे। पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को प्रतिदिन सायं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साथ लेकर गश्त करने, गांव में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना पुलिस को देने, अफवाहों पर विश्वास नहीं करने और सोशल मीडिया में अफवाहों को आगे नहीं भेजने को कहा। पुलिस ने ग्राम प्रहरियों से किसी भी प्रकार की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने और पुलिस को सूचना देने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें