फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशिला डोली रथ यात्रा 13 को अल्मोड़ा पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला 19वीं डोली रथ यात्रा 13 मई को अल्मोड़ा पहुंचेगी। यात्रा स्वागत समारोह समिति की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि रथ यात्रा 27 दिवसीय भ्रमण के तहत 16वें दिन 13 मई को शाम चार बजे अल्मोड़ा पहुंचेगी। यात्रा सिद्धनौला, बद्रीनाथ मंदिर समेत विभिन्न बाजारों से होकर मां नंदा देवी मंदिर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम भी मंदिर में ही होगा। भजन, कीर्तन भी होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, छोलिया नर्तक दल के लिए सूचना विभाग से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। नगर में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वक्ताओं ने नगर के अधिक से अधिक लोगों से 13 मई को शाम चार बजे अल्मोड़ा पल्टन बाजार सिद्धनौला मंदिर पहुंचने का आह्वान किया है। सचिन टम्टा ने संचालन किया। बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, शोभा जोशी, कृष्णा कांडपाल, प्रताप सिंह सत्याल, प्रकाश लोहनी, किशोर नयाल, अजय वर्मा, डॉ. संजय टम्टा, हेम तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें