अल्मोड़ा। क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक 19 नवंबर को दिन में 11 बजे से शिखर में होगी। संगठन के अध्यक्ष हर सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जो पदाधिकारी बैठकों में तीन बार अनुपस्थित रहेंगे, उनकी जगह नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।