फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रेश्वर से भी उठे विरोध के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अब चित्रेश्वर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। जीआईसी चित्रेश्वर के अभिभावकों ने कहा है कि आंदोलन के दबाव में जीआईसी महाकालेश्वर संबद्ध किए गए चित्रेश्वर के हिंदी प्रवक्ता को किसी भी हाल में कार्यमुक्त नहीं होने दिया जाएगा। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में गणित, रसायन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता और एलटी में विज्ञान और व्यायाम के शिक्षकों के पद पहले ही रिक्त हैं, उनमें नियुक्ति के बजाय कार्यरत प्रवक्ता को अन्यत्र भेजना अन्यायपूर्ण है। अभिभावकों ने प्रवक्ता को कार्यमुक्त करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें प्रधान प्रभा देवी, बीडीसी सदस्य रीता तिवारी, भुवन कुमार, उमेद सिंह, धीरेद्र त्रिपाठी, महेश पांडे, कमल कांत जोशी, शोभा, कमला, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, तारा देवी, पवन पांडे, आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें