फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर तराड़ में चल रहा अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तराड़ स्थित अनेड़ी आश्रम में चल रहे आमरण अनशन के नवें दिन क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। अनेड़ी आश्रम में गत नौ दिनों से शांति देवी, गीता देवी, राकेश नाथ आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को विधायक सुरेंद्र सिंह जीना आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, कानून गो मनोरथ लखचौरा के अलावा जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, कुसुमादेवी, शीला देवी, पार्वती देवी, नैन सिंह मनराल, खीम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें