मौलेखाल (अल्मोड़ा)। निठारी कांड के मुख्य आरोपी मंगरूखाल निवासी सुरेंद्र कोली को एक और मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। उसकी मां कुंती देवी ने बताया कि हम गरीब परिवार से हैं। मुख्य आरोपी पंधेर को पैसों के दम पर बचाया जा रहा है। सभी मामलों में मेरे बेटे को फांसी की सजा सुनाई जा रही है। गरीब का न्याय भगवान करेगा।