अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी लधौली में आयोजित दस दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हो गया है। समापन में शिक्षकों को मिशन कोशिश, प्रतिभा दिवस, संदेह निवारण दिवस आदि की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। समापन पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। संदर्भदाता राजेश जोशी, डॉ. गिरिजा भूषण जोशी, चंद्रशेखर नेगी, दिनेश आर्या ने भी विचार रखे। इस अवसर पर भुवन चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जीवन जोशी, हरीश अग्निहोत्री, गजेंद्र वर्मा, नवीता मेलकानी, सुरेश चंद्र जोशी, पुनीत टम्टा, दीप्ति पांडे, विनीता जोशी, बीआरपी जगदीश भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो