फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष समिति का आंदोलन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने इकूखेत में सड़क, स्वास्थ्य और बैंक तीन सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और पहले दिन सोमवार को पांच आंदोलनकारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। स्याल्दे ब्लॉक के इकूखेत बाजार में गाजर, चनोली, इकूरौला, मगरूखाल आदि गांवों के ग्रामीणों ने इकूखेत में बैंक शाखा खोलने, राजकीय अस्पताल चनोली में स्टाफ की नियुक्ति, मगरूखाल-कालिंका मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर अध्यक्ष उत्तराखंड जन कल्याण समिति सुनील टम्टा, ग्राम प्रधान गाजर विनोद राम, मानसिंह नेगी, हिम्मत सिंह, मोहनराम को क्रमिक अनशन पर बैठाया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगा सिंह, दीवानी राम, मतेश्वरी, देव सिंह रावत, केशर सिंह, बनी सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगत रावत, अनिल कुमार , सुरजीत सिंह, सदा नंद , भगत सिंह, आनंद राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें