फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील स्याल्दे के लखरकोट में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। स्याल्दे तहसील के लखरकोट निवासी जोधा सिंह (50) पुत्र राम सिंह के घर में पिछले कुछ दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। बृहस्पतिवार की देर शाम जोधा सिंह पास के ही ईकूखेत के गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए तैयार हुए। घर में बिजली नहीं होने पर वह घर के पास स्थित विद्युत पोल में बिजली तार ठीक करने लग गए। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक का एक बेटा है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें