चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अखेती पंप से जुड़े चौखुटिया बाजार क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति हर तीसरे दिन हो रही है। उस पर भी कई बार पानी नहीं मिल पाता है। इधर, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बालम सिंह बिष्ट का कहना है कि पेयजल किल्लत का मामला उनके संज्ञान में नही है, समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।