फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर में शिक्षकों की मांग को लेकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज महाकालेश्वर में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने तीसरे दिन शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाकालेश्वर से बसभीड़ा तक जुलूस निकाला। आंदोलनकारियों का कहना था की मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। तीसरे दिन पीटीए अध्यक्ष सूरज कुमयां, उमेश कुमार, जीवन सिंह, बिपिन गिरी, रामसिंह, हीरासिंह नेगी, घनस्याम बौरा, हेमंत कुमार, राजेंद्र बौरा, बचीराम और आशा जोशी आदि धरने पर बैठे। वहां पर प्रधान मदन राम, बिंदेश्वरी पांडे, गोविंद बल्लभ और दीवान किरौला आदि थे। इधर, राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें