फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों से लौटे जिले के 18 मजदूर रानीखेत में क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। राजस्थान, पंजाब सहित महानगरों में मजदूरी करने वाले 18 मजदूरों को रविवार की रात रानीखेत में क्वारंटीन कर दिया गया। अल्मोड़ा जिले के विभिन्न स्थानों के ये मजदूर लॉकडाउन की घोषणा के बाद पैदल ही पहाड़ को लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में ये लोग पकड़े गए। इन्हें वहीं क्वारंटीन कर दिया। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। हल्द्वानी से सीधे रानीखेत लाया गया और यहां भी 14 दिन के लिये क्वारंटीन कर दिया गया। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि सभी का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें